RT8205LZQW EM
Test Admin (09 Mar 2025)

RT8205LZQW EM
लैपटॉप मदरबोर्ड के मैन पॉवर सप्लाई के लिए EM कंट्रोलर चिप प्रयुक्त की जाती है जो एक बक (स्टेप डाउन) डीसी से डीसी कनवर्टर के रूप में पावर सप्लाई बनवाती है। 24 पिन की यह चिप 2V से लेकर 5.5V कि दो अलग अलग सप्लाई बना सकती है परंतु सामान्यतः 3.3V व 5V दोनों चैनेल की सप्लाई बनाने के लिए ही डिज़ाइन की जाती है।
इसमें 3.3V तथा 5V के दो LDO वोल्टेज आउटपुट भी मिलते है जो 100mA तक पावर दे सकते है।3.3V के LDO को आयो चिप, RTC विभाग व PCH के स्टैंड बाय सप्लाई के रूप में व 5V के LDO को टेम्परेचर मॉनिटर चिप को दिए जाते है। बिना कोई चैनेल चालू किये बगैर भी LDO आउटपुट बन जाता है परन्तु बिना LDO चैनल आउटपुट नही बनते है।
अब दोनों चैनेल क्रमश: 5V व 3.3V के दो ऑलवेज सप्लाई बनवाने के लिये लगाए गए DC से DC कनवर्टर सिस्टम में यह चिप आउटपुट वोल्टेज को रिफरेन्स वोल्टेज से कंपेर कर दोनों स्विचिंग मॉस्फेट को उचित PWM ड्राइव देकर रेगुलेटेड आउटपुट वोल्टेज बनाने का कार्य संपादित करती है।इसके लिए हर पिन जिम्मेदार है परंतु रिपेयर दृष्टिकोण से इसकी पिन इस प्रकार से अवलोकित होगी।


चिप की पिन16 पर एडाप्टर से मिले 19V अन्यथा बैटरी से आये 11V VIN के रूप में दिए जाते है।यह चिप 6V से लेकर 24V तक समस्त वोल्टेज पर कार्य कर सकती है।इसी इनपुट से न केवल LDO आउटपुट मिलता है वरन ऑन टाइमिंग विभाग को भी कार्यकारी वोल्टेज मिलता है।पिन15 ग्राउंड पिन है।पिन13 EN पर लॉजिक हाई रहने पर ही रेफरेंस व LDO आऊटपुट मिलता है।इस पिन को B+ से 499K OHM रेसिस्टर से भी हाई करते है।
पिन2 पर चिप द्वारा निकाले गए 2V रेफरेंस वोल्टेज 100uA कैपेसिटी के स्थिर वाल्ट होते है जिन्हें आउटपुट वोल्टेज के सैम्पल की तुलना के काम मे लिया जाता है।
पिन8 व पिन17 पर LDO क्रमशः 3.3V व 5V होते है। 5V की LDO सप्लाई LO गेट ड्राइवर व चिप की आंतरिक सप्लाई का कार्य भी करती है।
पिन4 TONSEL के इनपुट से फ्रीक्वेंसी तथा पिन14 से ऑपरेशन मोड सेलेक्ट व कम से कम फ्रीक्वेंसी का मान होता है।यह सेटिंग बोर्ड डिज़ाइनर पर निर्भर होती है।ये दोनों पिने ग्राउंड से भी जोड़ी जाती है।
पिन1 ENTRIP1 पहले चैनल का इनेबल व ओवर करंट ट्रिप दोनों फंक्शन का इनपुट है।इस पिन से जुड़ा रेसिस्टर ट्रिप लिमिट सेट करता है।बहुतेरे मॉडल ECON, MAINPWRON आदि सिग्नल को मोनीटोर कर ENTRIP लॉजिक को हाई कराते है।इस पिन पर 0.52V से अधिक वाल्ट होते बराबर यह चैनल कार्यरत होकर पिन21 से हाई गेट पल्स व पिन19 से लो गेट पल्स निकालकर स्विचिंग शुरु कर देता है।पिन22 से लगा बूस्ट कैपेसिटर पिन21 की हाई ड्राइव गेट पल्स का बूस्टर है।दोनों स्विचिंग मॉस्फेट का सम्मिलित नोड जो कॉइल के जरिये आउटपुट लाता है


पिन 20 फेज से भी जुड़ा रहता है।कॉइल के दूसरे छोर पर फ़िल्टर कैपेसिटर से प्राप्त आउटपुट व डीसी वाल्ट को पिन24 से लगा दिया जाता है फिर भी आउटपुट वोल्टेज को रेसिस्टर डिवाइडर से लेकर पिन 2 FB1 को दिया जाता है।जिसे रेफेरेंस से तुलना कर दोनों गेट की पल्स को निर्धारित कर आउटपुट को रेगुलेट करते है।
पिन24 पर आए वोल्टेज न केवल 5V LDO का लोड कम कर देते है वरन सॉफ्ट डिस्चार्ज फंक्शन का भी कार्य करते है।
इसी प्रकार दूसरा चैनेल पिन6 ENTRIP2 से इनेबल हो पिन10 से हाई गेट,पिन 12 से लो गेट पल्स निकल कर पिन11 फेज से नोड व काईल जोड़कर प्राप्त आउटपुट को पिन5 FB पर देकर उस चैनल को नियंत्रित करता है।पिन9 पर बूस्ट कैपेसिटर लगा है।
दोनों चैनल के आउटपुट वोल्टेज स्थिर होते ही पिन23 PG से पावर गुड सिग्नल आ जाता है।
पिन18 SECFB(2V) को इस चिप में कार्यशील नही रखा है परंतु समकक्ष दूसरे नंबर की चिप RT8205M में इसे चार्ज पंप आउटपुट को कंट्रोल करने के काम मे लिया जाता है।
अन्य विशेषता
* आसुस व सोनी के कुछ मॉडल में पॉवर ऑन के पहले सिर्फ एक चैनेल से ही आउटपुट लिया जाता है जैसे +5VALW
* TONSEL पिन यदि ग्राउंड पिन से जुड़ी ( शार्ट) मिले तो कंट्रोलर 250KHZ पर,REF पिन से जुड़ा मिले तो 375KHZ व VREG5 से मिले तो 500KHZ पर कार्यरत है।
* इसी तरह SKIPSEL पिन LDO से जुड़ी मिले तो कंट्रोलर 33KHZ की फ्रीक्वेंसी से अल्ट्रासोनिक मोड पर चलेगा।
* आउटपुट का सॉफ्ट स्टार्ट टाइम 2mS का रहेगा।
* VREG5 व बूस्ट पिन के बीच 40 ओम से 80 ओम तक रेरेजिस्टेंस वैल्यू मिल सकती है।
* EN आने के बाद REF, LDO5,LDO3 क्रम से आएंगे। इस पिन पर 2.4V आने पर ही पिन कार्यशील होगी व अधिकतम 4.2V रहते है।यदि यह पिन खाली (NC) छोड़ दी जाए तब भी इनेबल मान्य रहेगा।