PWM DRIVER CHIPS IN LAPTOP MAINBOARDS (HINDI)
Test Admin (28 Dec 2025)

विभिन्न VR कनवर्टर CHIP के PWM आउटपुट को स्विचिंग के लिए हाई साइड व लो साइड पल्स में ड्राइव करने तथा संबंधित मॉस्फेट को तदनुसार गेट ड्राइव प्रदान के लिए यह चिप बहुतायत में प्रयुक्त की जाती है। इसके अलावा VCCSA, VCCGT व VCORE की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक कॉइल से आउटपुट लेना इत्यादि अनुप्रयोग भी रहते हैं।
![]() | ![]() |
08_XTZ. मार्किंग कोड दर्शाती ISL95808HRZ DFN8 पैकेज में आने वाली इस PWM ड्राइवर चिप को Pin6 पर 5V VCC के प्राप्त होते है, Pin4 GND की रहती है। Pin3 पर मुख्य कंट्रोलर से PWM I/P मिलता है तथा Pin7 द्वारा FCCM मोड DIODE EMULATION को ENABLE या DISABLE करती है। Pin2 BST बूस्ट कैपेसिटर से, Pin1 UGate से, Pin5 LGate से व Pin8 फेज (PHASE) कॉइल से जोड़ दी जाती है।फेज कॉइल हाई साइड मॉस्फेट के सोर्स व लो साइड मोसफेट के ड्रेन से भी जुड़ी रहती है जिसके दूसरे सिरे से कनवर्टर की आउटपुट DC सप्लाई प्राप्त कर फ़िल्टर कर ली जाती है।
यह चिप निम्न बोर्ड के अलावा बहुतेरे बोर्ड में पायी जाती है:
LA-A131P,LA-F541P,LA-G891P,P5RCJ REV20,X8B इत्यादि।
_________________________________
CGX,CG6,CG7 मार्किंग कोड्स वाली NCP81253MNTBG DFN8 पैकेज में उपलब्ध हो जाती है।
INTEL की VR गाइडलाइन के अनुरूप ( IMVP8) यह चिप भी प्रचलित है व निम्न बोर्ड में पायी जाती है।
NM-A821,LA-E801P,Y0F,G34A etc.
Pin4 पर 5V VCC, पिन3 पर EN, पिन2 पर PWM की पल्स VR कंट्रोलर से मिलती है ,पिन1 बूस्ट कैपेसिटर लगाया जाता है व पिन6 ग्राउंड पिन होती है। पिन3 पर इनेबल के वोल्टेज नही आने से आउटपुट बन्द रहेगा।पिन8 से हाई साइड मॉस्फेट की व पिन5 से लो साइड मॉस्फेट की गेट पल्स आउट होकर संबंधित हाई - लो मॉस्फेट के गेट को ड्राइव पल्स देती है।हाई साइड मॉस्फेट का सोर्स व लो साइड मॉस्फेट का ड्रेन को फेज कॉइल तथा पिन7 से जोड़ा जाता है।
इस चिप के मार्किंग कोड A34,A3H होते है व पार्ट नंबर NCP81151MNTBG रहता है।(VR12.5)
_________________________________
2QP,2QX.20F मार्किंग कोड चिप का पार्ट नंबर RT9610CGQW WQFN8 होता है जो निम्नलिखित बोर्ड में मिल जाती है।इसकी पिन8 पर VDD 5V व पिन5 पर PWM सिग्नल दिए जाते है।
यह ड्राइवर चिप LA-G07DP, G7BD,LA-E791P, NM-C711 इत्यादि मॉडल में पाई जाती है।
_________________________________
पुराने मॉडल में 1601 मार्किंग कोड लिखी चिप TPS51601DRBR भी लगी रहती हैं।इस चिप की पिन6 पर VDD 5V, पिन3 पर PWM सिग्नल दिए जाते है।पिन2 बूस्ट व पिन2 SKIP# पिन रहती है जिसके लो रहने पर लो गेट मॉस्फेट की स्विचिंग बंद कर आउटपुट डिसेबल किया जाता है।
यह चिप DK10F, LG4858 इत्यादि मॉडल में लगी रहती हैं।

