POWER TRIP BLOG SERIES -INTRODUCTION
Test Admin (01 Aug 2025)

हमारी वर्क टेबल पर बहुत से मदरबोर्ड पावर आ कर चले जाना, S3#, S4# का कुछ मिली सेकण्ड में चले जाना या फिर SUSP# का ट्रिप हो जाना जैसे सिम्प्टोन्स पर आए होते है। कई बार डिसप्ले आने से पहले पावर ट्रिप हो जाता है या फिर पुनः आ कर साईकल होने लगता है। बार बार रिसेट हो जाना या फिर SPD सिग्नल का बार बार आकर जाना भी हमारा समय नष्ट करता है। 4 से 6 सेकण्ड्स के मध्य पॉवर आ कर चले जाना भी बहुत बार देखने को मिलता है।

CPU के अधिक टेम्प्रेचर, फैन की खराबी, टेम्प्रेचर मॉनिटर चिप के कारण भी बहुतेरी समस्या डिस्प्ले आने व बूटिंग के दौरान भी दिक्कत दे देती है तथापि सिस्टम स्लो हो जाता है या फिर ऑपरेटिंग सिस्टम की एरर आ जाती है।एक साथ कई एप्लीकेशन खोल लेने या फिर प्रोसेसर का कम पॉवर पर चलते रहना भी स्लो होने का कारण बनता है जिसे कुछ हार्डवेयर मोनिटरिंग यूटिलिटी औऱ DSO की सहायता से ठीक किया जा सकता है।
DC से DC कनवर्टर की समस्या तो बोर्ड को ठीक से पॉवर ऑन ही नही करवा पाती है वहीँ टेस्टिंग के समय कुछ माइक्रो सेकण्ड्स में भी ट्रिप हो जाना DSO पर ही कैप्चर करना होता है तथा पॉवर सीक्वेंस के आधार पर फाल्ट क्लियर करना रहता है।ओर तो ओर कुछ केस में शॉर्टिंग के कारण ट्रिपिंग होने में तो DC-JACK हटाकर दुबारा लगाने पर ही पुनः टेस्ट कर पाते है।
इसी प्रकार रेंडम शट डाउन या फिर किसी निश्चित समय मे पॉवर बन्द हो जाना भी हमारा समय नष्ट करता है।साथ ही बैटरी मोड पर ठीक चलना पर एडाप्टर मोड पर ट्रिप होना भी परेशान कर सकता है।
इस ब्लॉग सिरीज़ में हम ऐसी अनेकानेक सैद्धान्तिक समस्या,विवरण,साल्व्ड केस स्टडी व DSO वेव फॉर्म की सहायता से विश्लेषण करेंगे ताकि उसे व्याहारिक रूप से प्रयुक्त कर समय से बोर्ड रिपेयर कर पाए।
ISSUE REPORTED IN DIFFERENT MODEL
POWER ON TRIP 3V 5V TRIP ABNORMAL RESET POWER CYCLE BIOS MISMATCH | RANDOM SHUTDOWN CPU not LOCK Example IN OLDER MODEL OPEN CPU CORE, OVERHEATING PROCHOT# THERMAL TRIP |
NO FAN ,NO RAM TRIP FIX TIME OFF, INTEL ME RELATED ON/ OFF OR CYCLE SHORT CKT TRIP / DC REMOVE To Restore TRIP BUT RESTART WITH SWITCH AROUND 4SEC TRIP ON OFF OR LID UNSTABLE | S3 S4 off IN 200mS S3 S4 OK BUT NO RUN SUPPLY OR SUSP NO POWER GOOD OR PG WITHDRAW CSME WATCHDOG TIMER RELATED Tick Tick Sound BY POWER COIL DC JACK LOOSE ABNORMAL SLEEP MODE |
COMPLETE BLOG SERIES UPLOADED SOON...STAY LOGIN TO YOUR REPAIR ASSIST DATA AND REFERNCE SITE...www.EasyMB.in
STAY CONNECTED, SUBMIT FEEDBACK ,REVIEWS, REPORT ERROR AND INFORM WHICH TYPE OF DATA OR CASE STUDY FULLFILL YOUR REQUIREMRNT . CHANCE TO WIN : PAY FOR ONE MONTH SUBSCRIPTION AND GET 1-2 MONTH EXTRA...