ISL9238 SERIES CHARGING CHIP
Test Admin (30 Aug 2025)

ISL9238CH CHARGING CONTROLLER
ISL9238 एक बक-बूस्ट नैरो आउटपुट वोल्टेज DC (NVDC) चार्जर कंट्रोलर चिप है। ISL9238 टेबलेट,अल्ट्राबुक, नोटबुक, पावर बैंक और कोई भी USB-C इंटरफ़ेस प्लैटफ़ॉर्म के लिए सिस्टम बस एक्सचेंज और सुरक्षा सुविधा के साथ ही NVDC चार्जिंग फ़ंक्शन प्रदान करता है। चार्जिंग मोड में ISL9238 एक वाइड इनपुट पावर लेता है जिससे डीसी पावर स्रोतों की सीमा यथावत रख (पारंपरिक एसी / डीसी चार्जर एडेप्टर, यूएसबी पीडी पोर्ट, ट्रैवल एडेप्टर, आदि) और सुरक्षित रूप से चार्ज 4-सीरीज सेल LI-ION बैटरी के साथ बैटरी पैक को चार्ज करते हुए एनवीडीसी टोपोलॉजी चार्जर के रूप में, यह सिस्टम आउटपुट को भी नियंत्रित करता है। स्थिर SYSTEM बस वोल्टेज (B+) के लिए एक नेरो डीसी रेंज प्रणाली जो कि बिजली के एडाप्टर, बैटरी या दोनों के संयोजन से प्रदान की जा सकती है।
इस तरह ISL9238 प्रयुक्त सिस्टम केवल एक बैटरी से काम कर सकता है या फिर केवल एक एडॉप्टर या दोनों जुड़े हुए हैं। Intel IMVP8 अनुरूप प्रणालियों के लिए ISL9238 में PSYS (सिस्टम पावर मॉनिटर) कार्यक्षमता शामिल है, जो कुल प्लेटफॉर्म का प्रतिनिधित्व करने वाला एक एनालॉग सिग्नल प्रदान करता हैI ISL9238 रिवर्स बक, बूस्ट या बक-बूस्ट टोपोलॉजी का समर्थन करता है व 2- से 4-सेल बैटरी से इनपुट पोर्ट का संचालन भी करता है। ISL9238 में SMBus/I2C का उपयोग करके पावर वितरित करने के लिए कई महत्वपूर्ण मापदंडों की प्रोग्रामिंग की अनुमति देता है।पारम्परिक चार्जर पर अधिक जानकारी के लिए www. EasyMB.in के हिंदी हैंडबुक भी देख सकते हैं।
TYPICAL VOLTAGE TEST
PIN1-2 BATT SHUNT CSON-P 13.47V PIN3. VSYS. (FB VOLT) 13.47V PIN4 BST2,PIN5 UG2 PIN6 PHASE2 PIN7 LG2 LOW GATE PHASE2 PIN9 LG1 LOW GATE PHASE1 PIN10 PHASE1, PIN11 UG1, PIN12 BST1 PIN13. ASGATE ACFET P-CH GATE DRIVE PIN14-15 ADAPTER SHUNT CSI N-P PIN16 ADP 19.09V by RBFET PIN17 DCIN. 18.60V PIN8-18 VDD. 5.1V PIN19 ACIN/ ACDET 3.27V |
PIN20 OTG EN PIN21-22 SM BUS SDA-SCL PIN23 PROCHOT# 1V After PWR ON PIN24 ACOK. 2.90V PIN25 BATGONE( LO FOR BATT PLUG) PIN26 OTG_PG PIN27 PROG. 28 COMP. PIN29 AMON BMON PIN30 VSYS PIN31. VBAT PIN32 BGATE BATFET DRIVE |
एक NVDC चार्जर पुराने परम्परागत मॉडल (B+ 19V) की तरह एडाप्टर के वोल्टेज को सिस्टम पॉवर B+ 19V में आगे न बढ़ाते करते हुए इसे कमतर वोल्टेज (9V-13V) जो बैटरी वाल्ट के समकक्ष ही रखता है। सिस्टम के वोल्टेज कम रहने पावर चिप खराब होने से होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।सिस्टम वोल्टेज व बैटरी वोल्टेज में ज्यादा अंतर नही होने से एडाप्टर से बैटरी या बैटरी से एडाप्टर मोड परिवर्तन में आसानी रहती है। जबकि पुराने सिस्टम में एक बैटरी पर चल रहे पॉवर कनवर्टर को अचानक एडाप्टर के 19.5V मिलजाने से बहुत त्रीवता से आऊटपुट समायोजित करन होता था।
इस मोड में सिस्टम का अप्रत्याशित लोड ( लोड PMON के द्वारा मापा जाता है) बढ़ जाने पर बैटरी से भी कुछ पावर लेकर उस समय की जरूरत पूरी की जा सकती है वरन बक कनवर्टर को बूस्ट कनवर्टर जैसे भी प्रयुक्त किया जा सकता है।
ISL9238H/CH एक BUCK BOOST कनवर्टर चिप है जो बैटरी चार्जिंग करने के साथ सिस्टम को भी सप्लाई प्रदान करती है। इस चिप की पिन 17 पर DCIN के 19V एडाप्टर या टाइप C पोर्ट के VBUS वोल्टेज दिए जाते है। पिन16 पर ADP पर एडाप्टर के वोल्टेज सेंस के लिए दिए जाते हैं साथ ही यह पिन आंतरिक LDO के लिए सप्लाई इनपुट की पिन भी रहती है।।पिन19 पर वोल्टेज डिवाईडर द्वारा ACDET के 3.3V आते है। पिन18 पर VDD के 5V बनते है जो एक सीरीज रेसिस्टर के द्वारा पिन8 VDDP को भी दिए गए है जो इस चिप के आउटपुट विभाग के लिए कार्यकारी सप्लाई रहती है। पिन14 व पिन15 एडाप्टर करंट मापन के लिए प्रयुक्त शंट रेसिस्टर से जुड़े रहती है ।
इसीप्रकार पिन1 व पिन2 से जुड़े बैटरी के शंट से रहते है। पिन24 से ACOK पावर गुड सिग्नल आउट होता है तथा पिन21-22 पर EC से SMBUS जुड़ी रहती है।पिन25 पर बैटरी डिटेक्ट सिग्नल BAT PRES# की पिन होती है।
पिन31 पर 100 ओम के रेसिस्टर के द्वारा बैटरी की सप्लाई आती है तथा पिन 32 बैटरी के मॉस्फेट BATFET के गेट को कंट्रोल करता है।
NEXT PART: ISL9538BH WITH PRACTICAL TROUBLESHOOTING TIPS
STAY LOGIN FOR FULL BLOG.....ON YOUR OWN WEBSITE.....www.EasyMB.in