ISL6251 CHARGING CHIP (HINDI)
Test Admin (02 Apr 2025)

ISL6251 USED IN TEST BOARD LA-6901P
NORMAL OBSERVATION: 10.60V BATTERY ONLY MODE
|
____________________________________________
ISL6251 की पिन 24 पर एडाप्टर के 19V आते ही पिन1 पर VDD के 5V LDO आउटपुट आ जाते है तथा रेफरेन्स वोल्टेज 2.39V भी REF के पिन8 पर आते है। VDD के 5V को एक सीरीज रेसिस्टर के द्वारा पिन 15 को VDDP दिए जाते है जो लो साइड मॉस्फेट के ड्राइवर विभाग की सप्लाई है। पिन2 पर लगा रेसिस्टर नेटवर्क एडाप्टर के वोल्टेज माप कर ACSET के वाल्ट बताता है। इस पिन पर लगभग 2.6V आते है।एडाप्टर लगाते बराबर ये वोल्टेज 1.26V से अधिक होने पर पिन23 के वोल्टेज शून्य हो कर ACPRN दर्शाते हैं।इसी सिग्नल को इन्वर्ट कर आयो चिप की ACIN पिन को दिया जाता है।पिन 13 GND की पिन है।
पिन 10 ACLIM एडाप्टर के टोटल करंट की सीमा निर्धारित करती है ये निर्धारण इस पिन पर लगे वोल्टेज डिवाइडर द्वारा होता है।पिन 19-20 CSIP/CSIN एडाप्टर करंट मापन का शंट जुड़ा होता है।आयो चिप को पिन 7 ICM द्वारा एडाप्टर के करंट का पता चलता है।इसी प्रकार पिन 9 CHLIM बैटरी चार्जिंग के करंट की सीमा तय करती है जिसे ओ चिप द्वारा कन्ट्रोल किया जाता है।पिन 21-22 CSOP-CSON बैटरी करंट मापन की पिने है।
पिन 11 VADJ उसका चार्जिंग वोल्टेज निर्धारण का रेसिस्टर डिवाइडर है।चार्जिंग इनेबल होते ही इस पिन पर 1.17V आ जाते है।इसे सेल ट्रिम वोल्टेज भी कहते है। पिन4 CELLS के द्वारा कंट्रोलर को बैटरी कितने सेल की लगी का पता लगता है।
ICOMP व VCOMP करंट व वोल्टेज लूप एम्पलीफायर की आउटपुट पिने क्रमशः 5 तथा 6 है।
आयो चिप बैटरी के चार्जिंग प्रतिशत नाप, एडाप्टर करंट की सीमा जांच व बैटरी टेम्प्रेचर को देखकर EN सिग्नल पिन 3 पर हाई सिग्नल देता है और चार्जिंग मोड को ध्यान रख चार्जिंग करंट व वोल्टेज निर्देशित करती है।अब चार्जिंग वोल्टेज डीसी टू डीसी कनवर्टर के द्वारा बनवाने के लिए हाई साइड पिन 17 तथा लो साइड पिन14 द्वारा मॉस्फेट को पल्स मिलती है।पिन 16 पर BOOT कैपेसिटर लगा होता है व चार्जिंग शुरू होते बराबर बूस्ट वोल्टेज 5 वाल्ट से बढ़ जाते है । पिन 18 पर PHASE पिन पर चौक कॉइल से चार्जिंग वोल्टेज का आउटपुट लिया जाता है जो बैटरी कनेक्टर को जाता है।
*पिन10 ACLIM पर 0.253V होते है चाहे एडाप्टर करंट 0.5A हो या 2.35A
* इसीप्रकार पिन11 VADJ पर 1.17V स्थिर रहते है
*पिन9 CHLIM पर मल्टीमीटर की प्रोब छुआने से चार्जिंग बंद हो जाती है। अतः ज्यादा इनपुट इम्पेडेन्स का मल्टीमीटर प्रयुक्त करना चाहिए।
* पिन 7 ICM परं आने वाले वोल्टेज एडाप्टर करंट के समानुपातिक होते है जैसे:
0.17A पर 70mV
0.56A पर 0.18V
1.0A पर 0.39V
2.40A पर 0.78V इत्यादि
TEST Board Reading @ 0.900 Amp Charging FOR FURTHER REFERENCE
|
11 . 1.17V 12 . Gnd 13 - 14 1.37. (1.86V) 15 5.09V 20 18.68v 21. 11.80V 22. 19.5V 23 0v 24 19V
|