Back To Blogs

Laptop

EasyMB कंपोनेंट डेटाबेस का महत्व

T

Test Admin (02 Feb 2025)

blog-image

 

 

लैपटॉप मैनबोर्ड मे प्रयुक्त लगभग 20000 मार्किंग कोड्स व 7000 पार्ट नंबर के साथ यह कंपोनेंट (अथवा सेमीकंडक्टर डिवाइस) डेटाबेस मदरबोर्ड रिपेयर सर्विस के लिए अति-महत्वपूर्ण व सुविधाजनक हैं। इसके उपयोग से इंजीनियर व टेक्नीशियन निम्न सहायता ले सकते हैं :

 

 

1. छोटे पार्ट्स (SMD) एवं पुर्जों (Component) के मार्किंग कोड देखकर पार्ट नंबर, प्रकार,उपयोग, पिन आउट, फ़ोटो आदि देखना।

 

2. मार्किंग कोड व नंबर, दोनों से वे किस मॉडल में और लगे होते हैं यह पता लगाना।

 

3. उनकी जगह पर समकक्ष (Equivalent) पुर्जा कौन सा लगेगा व किस प्रचलित मॉडल में उपलब्ध है, ज्ञात करना।

 

4. उस पुर्जे का ओरिजनल पार्ट नंबर प्राप्त कर डेटाशीट, पिन आउट देखना।

 

5. यह देखना कि (Faulty) बोर्ड में पुर्जा सही जगह (कंपोनेंट लोकेशन) व सही प्रकार (Type) का लगा है।

 

6. उक्त डिवाइस को उपलब्ध किट या पुराने स्क्रैप बोर्ड में से ढूंढ़ कर प्रयुक्त करना।

 

7. फाल्ट, उपयोगिता व पैकेज के अनुसार कंपोनेंट पार्ट (डिवाइस) का पता लगाना।

 

8. स्पष्ट फ़ोटो से पुर्जों को ढूंढ कर वेरिफिकेशन करना जिससे कोई संभावित गलती न हो सके।

 

9. मार्किंग कोड घिसे,जले हुए व अपनी जगह से उखड़े (रिक्त) पुर्जों के नंबर निकालकर पता लगाना।

 

10. मात्र दो दर्जन भर पुर्जे जैसेे - ट्रांज़िस्टर, मॉस्फेट, डायोड इत्यादि खरीद कर अनेकों मॉडल में प्रयुक्त करना। दुर्लभतम (Rare) पुर्जों को पहले से संभाल/खरीद कर रखना।

 

11. छोटे पुर्जों की जानकारी से टेस्टिंग पॉइंट बढ़ाकर बोर्ड रिपेयरिंग का कौशल (Skill) बढ़ाना।

 

12. पूर्ण जानकारी होने से संदिग्ध (Doubtful) पुर्जों को हटाना या बाईपास करना।

 

13.  एक ही सेमीकंडक्टर डिवाइस को विभिन्न मॉडल में किस-किस कार्य के लिए प्रयुक्त किया है, ज्ञात करना।

 

ALSO READ: https://www.easymb.in/hindiguide/easymb-component-database-importance-b2bed6

 

 

Fast Search

Explore our search

Press search button to search....