DELL Inspiron 5050-DV15-HR REPAIR REF. MANUAL (SHORT)
Test Admin (17 Nov 2025)

DV15-HR FULL BOARD TEST POINTS....

इस बोर्ड में एडाप्टर प्रोटेक्शन एवमं एडाप्टर से B+ सप्लाई प्राप्त करने के लिए दो P-CH मॉस्फेट का प्रयोग किया है जिस के गेट को PQ4502 के ड्रेन पिन5 से कंट्रोल किया गया है।
चार्जिंग चिप का पावर गुड आउटपुट याने ACIN# पिन ( 5 ) सीधे आयो चिप की पिन (73 )से जुड़ी रहती है। यही ACIN# शुन्य वोल्ट लेवल होकर एडाप्टर के पॉवर को सिस्टम में प्रवाहित करता है वरन हाई होकर प्रोटेक्शन लॉजिक को लागू करता है,जिसे RTC से पुलअप लगाकर हाई रखते है।

डैल PS_ID सिग्नल एडाप्टर से PQ3801 के ड्रेन से आकर सोर्स से आउट व PR3807 पर 33E सिरीज़ रेसिस्टर से होते हुए आयो चिप की पिन99 पर जाता है।इस पिन पर 3V भी मापे जाते है क्योंकि इसे PR3806 से 2K2 रेसिस्टर का 3V का पुलअप दिया गया है।
LDO सप्लाई मेंन पावर कंट्रोलर चिप की पिन(8) से आउट होकर LID#, RTCVCC को मिलता है परंतु आयो चिप की सप्लाई पिनो जैसे (19,46,115 ) को LDO सप्लाई स्विच मॉस्फेट Q2703 के सोर्स से आउट करवा कर दी जाती है जिसका गेट कंट्रोल पॉवर बटन प्रेस करने के बाद S5 EN करता है।
EC TEST POINTS AND TIMING
![]() | ![]() |
मुख्य सप्लाई 3.3V व 5V चैनल को EN ( पिन 14 आयो चिप ) से मिलती है तथा उसे THERMTRIP# या PURE_ HW_SHDN# से थर्मल प्रोटेक्शन लॉजिक में रखा जाता है जो लो# होने पर मैन सप्लाई को डिसेबल कर देता है। +15V ALW डायोड PD4103 की पिन2 से आउट होते है जो विभिन्न स्विच मॉस्फेट या रन सप्लाई मॉस्फेट जैसे U3602 की बायसिंग सप्लाई बनाते है।
इस बोर्ड में दो अलग अलग BIOS प्रोग्राम के लिए एक ही चिप होती है। अर्थात EC व PCH बायोस कोड प्रोग्राम एक ही चिप में स्टोर रहता है जिसे दोनो शेयर कर लेती है ।इस प्रकार पॉवर ऑन न होने पर भी BIOS रिफ्लेश या रिप्रोग्राम कर टेस्ट किया जाता है।
आयो चिप की पिनो जैसे LID#( 17 ),ACIN#( 73 ),ECRST#( 85 ) व पॉवर स्विच( 93 ) पर 3V रहते है। जैसे ही पॉवर स्विच को लो करते है, S5ON पिन(14) ,RSMRST#(20 ) अथवा DPWROK व PMPWRBTN#( 117 ) हाई हो जाता है।अब ये हाई हुआ PMPWRBTN# सिग्नल को आयो चिप क्षणिक लो कर पुनः हाई कर देती है जिसे सेंस कर PCH से SLP_S4# तथा SLP_S3# सिग्नल हाई होकर आयो चिप की पिनो क्रमशः ( 21 ) व ( 64 ) पर पहुचते है। इस तरह से बोर्ड का पावर ऑन सुचारू हो जाता है।

PIN VOLTAGE TEST POINT
| PIN75 | 3.3V | RTC AUX_S5 |
| PIN73 | 3.3V | ACIN/PSL IN |
| PIN74 | 3.3V | PSL OUT |
| PIN19 | 3.3V | 3.3VAUX |
| PIN44 | 1.8V | VCORF |
| PIN93 | 3.0V | PSL IN2/ONOFF |
| PIN14 | 3.0V | S5_EN |
| PIN11 | 3.0V | PCH_WAKE |
| PIN110 | 3.0V | USB_PWR_EN |
| PIN112 | 3.0V | ACPRES |
| PIN17 | 3.0V | LID# |
| PIN117 | 3.3V | PMPWRBTN |
| PIN85 | 3.3V | ECRST# |
| PIN77 | 1.6V | SUSCLK |
| PIN64 | 0V | SLP_S3 |
रेम सेक्शन की पॉवर कंट्रोलर चिप PU4601 को VDD सप्लाई पिन (12 ) पर 5V दी जाती है।पिन (16 ) मुख्य इनेबल PWR_1D5V_EN सीधे SLP_S4# से जुड़ा रहता हैं तथा पिन( 17 ) VTT सप्लाई की इनेबल पिन 0D75_EN होती है।
पॉवर ऑन होने के पश्चात SLP_S3# के माध्यम से रन इनेबल द्वारा 3.3VS ओर 5VS स्विच सप्लाई को क्रमशः N-CH मॉस्फेट U3602 व U3601 की सोर्स पिन से आउट करवा कर प्रयुक्त करते है।
POWER SEQUENCE
![]() | ![]() |
PCH की कोर सप्लाई का कंट्रोलर PU4501 चिप होती है जिसे कार्यकारी VDD सप्लाई पिन ( 7 )पर 5V दी जाती है व इनेबल पिन ( 3 ) पर आता है। इस कंट्रोलर की पॉवर गुड पिन 1 से PU4801 की EN पिन 13 पर जाता है।
VCCSA सप्लाई के कंट्रोलर PU4801 होता है। इस कंट्रोलर की पिन 17 व पिन 18 पर 5V की सप्लाई दी जाती है। जो 0.85V सप्लाई बनवाते है।इसका पॉवर गुड पिन से निकलकर VRON बन PU4201 की पिन 7 पर जाता है
PCH पॉवर गुड सिग्नल को आयो चिप की पिन (84) तथा DRAM_PG को लॉजिक गेट चिप U3701 (पिन1) व VDDPWRGD को पिन4 पर मापा जाता है।
VCORE विभाग के कंट्रोलर PU4201 की पिन (22,31) पर VDD पिन (23 ) पर VIN व पिन क्रमशः (6) , ( 4 ) , ( 5 ) पर SVID बस का क्लॉक,डेटा तथा अलर्ट प्रोसेसर से मिलता है ।VRM_PG पॉवर गुड सिग्नल पिन(8 ) से प्राप्त होता है।
PM_PWR OK, SYS_PWROK व MEPWROK आपस मे जुड़े रहते है तथा आयो चिप की पिन 24 पर जांचे जाते है। SYS_RST को XDP44 व PLTRST# को आयो चिप की पिन 7 या WIFI स्लॉट की पिन 22 पर चेक किया जाता है।
CASE1: NO DISPLAY, 7BEEPS
PSU SHOWS 0.430AMP
NO PLTRST# WHILE ALL SUPPLY SEEMS GOOD
SOMETIMES POWER ON TRIPS IN 250mS @ PSU 0.07Amp
WITHOUT CPU NO VCORE BUT 0.010Amp STEADY ON
SO REFLOW PCH, ALL OK
COMPLETE BLOG WILL UPLOAD SOON......



