DCIN POWER PATH ISSUES OR NO B+ (HINDI)
Test Admin (17 Dec 2025)

1. B+ सप्लाई नहीं बनना 2. ट्रिप हो जाना 3. कमतर आना
पहले इनमे से किस स्थिति में बोर्ड दिख रहा है उसे चुने।
B+ सप्लाई नहीं बनना
B+ लाइन ग्राउंड से शार्ट होने पर लेंस से देख जले हुए या क्रैक कैपेसिटर को बाहर कर शॉर्टिंग चेक करे।
B+ लाइन ग्राउंड से शार्ट होने पर 1V इंजेक्ट कर कोई कैपेसिटर या चिप गर्म हो तो उसे डीसोल्डर कर जांचे।
पूर्ण MB के मार्कअप इमेज का उपयोग करके सभी टेस्ट पॉइंट पर शॉर्ट सर्किट की जाँच करें।B+ नही बनने पर ACFET, RBFET शॉर्ट टेस्ट, ACDET लेवल जांचे, ACOK सिग्नल 3V देंखे।
![]() | ![]() |
चार्जिंग चिप की सभी आवश्यकताओं की पुष्टि करें जैसे VIN 19.5V, ACDET 2.6V, REGN 6V, ACOK 3V, ACDRV 24V इत्यादि। ACFET को किसी भी स्थिति में बाईपास न करे अपितु दोनो मॉस्फेट व कंट्रोलर बदल कर ही देंखे।
B+ ट्रिप या साइकिल
चोक कॉइल के पास किसी भी हाई साइड MOSFET शॉर्ट या लीकेज, BATFET शॉर्ट की जाँच करें।
DCIN सप्लाई स्टेबल है या नही लैंप लोड से वेरीफाई करे।दोनो ACFET व RBFET के गेट वोल्टेज जांचे।मॉस्फेट का प्रकार पुनः चेक करें।
यदि बैटरी लगाने पर B+ ट्रिप हो रही है तो चार्जिंग सेक्शन में बूस्ट R-C की जाँच करें।
ध्यान दें कि कुछ मॉडल B+ लाइन शॉर्ट के कारण B+ ट्रिप और साइकिल करते हैं व ACFET के सही प्रकार से कार्यरत नही होने से।अतः इन्हें बदलकर पुनः सप्लाई जांचे।
![]() |
यदि चार्जिंग चिप की आवश्यकताएँ और सभी डायोड मान ठीक हैं, तो पहले ACFET, RBFET और अंत में चार्जिंग कंट्रोलर को बदलें।
B+ सप्लाई कमतर बनना
NVDC चार्जर प्रयुक्त मदर बोर्ड में 4V के आस पास सप्लाई बनना कनवर्टर के ट्रिप होने का संकेत है।कई बार ट्रिप व साईकल के केस में मल्टीमीटर कम वोल्टेज दर्शाता है।DSO से वेरीफाई करे।
B+ लाइन की डायोड वैल्यू शून्य न होकर 50 से कम या उसके आसपास दर्शाना बोर्ड में लीकेज या हाफ शॉर्टिंग कहलाती है।इस स्थिति में यह लाइन किसी कॉन्वेटेर की चोक कॉइल से कंटिन्यूटी दिखा सकती है व
उस कॉइल से जुड़ा हाई साइड मॉस्फेट फौलटी हो जाता है जिससे उसका गेट डायोड वैल्यू बहुत कम रह जाती है।उस मॉस्फेट को बदल दे व उसके गेट का DV जांचे।डाउट होने पर उस मॉस्फेट का कंट्रोलर या ड्राइवर बदल दे।


