CONTROLLER CD3301 in LA-5571P HINDI
Test Admin (01 Feb 2025)

LA-5571P
इस बोर्ड में एडाप्टर प्रोटेक्शन, चार्जिंग और डिस्चार्ज के मोस्फेट स्विच कंट्रोल के लिए CD3301B तथा चार्जिंग कनवर्टर के लिए BQ24747 चिप का प्रयोग किया गया है। PQ4 ACFET व PQ28 RBFET दोनो P-CH मोस्फेट होते है जिनके गेट पर वोल्टेज क्रमशः 9.2V व 0.2V आते है व PU18 CD3301B से ड्राइव होते है। ये दोनों मोस्फेट P-CH रहते है। ACFET के लिए भी P-CH मॉस्फेट का प्रयोग किया है जिसके सोर्स पर DCIN के 19V देकर ड्रेन से आउटपुट 19V प्राप्त किया गया है इसका गेट कंट्रोल PU18 की पिन2 (SS_GC) से रहता है। वहीं RBFET PQ28 के गेट को भी PU18 चिप CD3301B की पिन 7 (DC_BLOCK) से कंट्रोल किया गया है तथा PWR_SRC (19V B+) प्राप्त किये जाते है। चार्जिंग चिप का पावर गुड याने ACOK पिन (13) सीधे आयो चिप MEC5045 की पिन NO.( B1 ) (ACAV_IN) व पिन8 PU18 (CD3301B) से जुड़ी रहती है।
PU18 CD3301B की पिन1 पर DCIN सप्लाई सीधे एडाप्टर से तथा PU13 चार्जिंग कंट्रोलर को PU18 CD3301B की पिन35 से दी जाती है। परन्तु बैटरी चार्जिंग विभाग (कनवर्टर ) के हाई साइड मोस्फेट को B+ लाइन अर्थात PWR_SRC से ही सप्लाई दी जाती है।
PQ34-35 चार्जिंग कनवर्टर के N-CH हाई साइड स्वीचिंग मोस्फेट व PQ36 लो साइड मोस्फेट होता है जिसे गेट पल्स ड्राइव चार्जिंग कंट्रोलर चिप PU13 BQ24747 से दी जाती है तथा PL21 आऊटपुट कोइल रहती है। बैटरी लगी रहने पर चार्जिंग शुरू होते ही कॉइल के दूसरे छोर से DC आऊटपुट +VCHGR प्राप्त होता है।बिना बैटरी इस कॉइल पर लगभग शून्य वोल्ट रहते है। बैटरी चार्जिंग के लिए PQ49 एक P-CH (BLK) मोस्फेट चार्जिंग कॉइल के आउटपुट +VCHGR को बैटरी में प्रदाय करने का स्विच है किसकी गेट कंट्रोल पिन30 PU18 रहती है।
सिर्फ बैटरी लगी हो या जब एडाप्टर पॉवर उपलब्ध नहीं रहता है, तब PQ50 बैटरी की पॉवर सिस्टम में देने के लिए सॉफ्ट स्टार्ट डिस्चार्ज मोस्फेट होता है जिसका गेट कंट्रोल चिप PU18 CD3301B की पिन29 रहती है।इन प्राप्त बैटरी वोल्टेज को PQ51 (बिना बैटरी गेट 19V) व PD20 द्वारा सिस्टम में दे दिए जाते है।इस प्रकार सिस्टम बैटरी पॉवर पर भी सुचारू हो जाता है।
CD3301B PIN DETAILS SHEET:
