8A= RT8243AZQW CHIP HINDI
Test Admin (02 Mar 2025)

RT8243AZQW
QFN20 पिन की यह चिप 3V-5V मैन पावर सप्लाई की कंट्रोलर चिप है।
पिन11 पर VIN अर्थात B+ के 11-19 वाल्ट दिए जाते है व पिन12 पर 1.6V से 4V तक ENLDO रेसिस्टर डिवाइडर से दिए जाते है। ENLDO हाई होने पर पिन15 पर 3.3V तथा पिन14 पर 5V की LDO सप्लाई प्राप्त होती है।
पिन13 ENM पिन दोनो चैनल को एनेबल करने के लिए हाई की जाती है।यह सिग्नल आयो चिप की PIN ECON पिन से मिलता है।
पिन2 ENTRIP1 5V चेनल व पिन4 ENTRIP2 3.3V चैनेल की ENTRIP पिने है जो 0.5V से 2.6V के बीच रहते है। इनसे जुड़े रेसिस्टर ओवर करंट ट्रिप की सीमा तय करते है।
पिन18 UGATE1 पहले चैनल 5V की हाई साइड मॉस्फेट व पिन16 LGATE1 लो साइड मॉस्फेट की ड्राइवर पिने है। 5V चैनेल की फेज कॉइल PHASE1 पिन17,बूस्ट कैपेसिटर BOOST1 पिन19 और फीड बैक पिन1 FB1 की होती है।
पिन3 TON पर जुड़ा रेसिस्टर कनवर्टर की कार्यकारी फ्रीक्वेंसी निर्धारित करता है।
पिन8 UGATE2 दूसरे चैनल3.3V की हाई साइड मॉस्फेट व पिन9 LGATE2 लो साइड मॉस्फेट की ड्राइवर पिने है। 3.3V चैनेल की फेज कॉइल PHASE2 पिन17,बूस्ट कैपेसिटर BOOST2 पिन7 और फीड बैक पिन5 FB2 की होती है
पिन20 BYP1 कनवर्टर से 5V आउटपुट आने के बाद 5V LDO सप्लाई को बाईपास कर देती है तब 5V LDO का लोड कट हो जाता है।
समस्त सप्लाई आउटपुट स्थिर हो जाने के कुछ (mS) डिले से पिन6 से पॉवर गुड सिग्नल भी हाई होकर आउट हो जाता है।
