स्लीप स्टैट्स व वेकअप (PART ONE)
Test Admin (25 Nov 2024)

टेक्निकली स्लीप स्टेट्स से बाहर निकलना (या वेक-अप होना) ही पावर ऑन करना कहलाता है।
सिस्टम के स्लीप की अवस्थाएँ (S4/S5) वेक-अप इवेंट या पावर ऑन करने के दूसरे प्रयास के आधार पर स्लीप मोड से बाहर निकल जाती हैं। एक वेक इवेंट सिस्टम को पूर्ण स्थिति ऑन (S0) होने पर मजबूर करता है।
इंटेल AMT, SMBALRT#,PME#,LAN,RI#, GPIO27 आदि इवेंट से स्टेट (S5 से S0) चेंज होती है परंतु DEEP Sx मोड में केवल तीन साधन पॉवर बटन, RTC अलार्म व GPIO27 ही पॉवर ऑन करवा सकता है। इनमें से कोई एक इवेंट के आने का PCH को जैसे ही पता चलता है SLP_SUS# (FROM PCH TO SHUT EXTERNAL POWER RAILS) हाई हो जाता है। इस तरह SLP_SUS# हाई होकर DEEPSx मोड़ से बाहर निकल जाने का भी इंडिकेटर है।

वहीं ACPRESENT में बदलाव (LOW TO HIGH) से डीप Sx से Sx तक निकास हो जाता है, लेकिन इससे सिस्टम S0 (FULL ON) तक पूरी तरह से सक्रिय नहीं होगा। जबकि DSW_PWROK के लो हो जाने से PCH G3(ऑफ) स्थिति में आ जाएगा। इस तरह से जिन प्लेटफॉर्म में DSW लागू नही रहता है वहाँ ACPRES का नही आना पॉवर शुरू न होने के लिए जिम्मेदार नही ठहराया जा सकता है। EX: LA-C701P (DETAILS UPLOADING SOON)
यदि BATLOW# सिग्नल लो होना पाया गया है, तो PCH S4/S5 स्थिति से वेक-अप का प्रयास नहीं करेगा, न ही यह डीप Sx स्थिति से बाहर निकलेगा, भले ही पावर बटन दबाया गया हो। जब बैटरी पॉवर सिस्टम को WAKE करने के लिए अपर्याप्त हो तो यह सिस्टम को सक्रिय या शुरू होने से रोकता है। BATLOW# के सक्रिय (LOW) होने के दौरान होने वाली वेक इवेंट को PCH द्वारा लॉक कर दिया जाता है, और BATLOW# के डी-एसर्ट (हाई) किए जाने के बाद ही सिस्टम वेक होता है।
इसी तरह पावर प्रबंधन सॉफ्टवेयर पावर डाउन करने के लिए एंडपॉइंट पर PME_Turn_Off संदेश भेजता है। यद्यपि पॉवर मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का कमांड PME_EN तो RTCWELL में है, पर यह सिग्नल बिजली जाने के बाद सिस्टम को वेक नहीं कर सकता है। PME_EN को RTCRST# द्वारा क्लियर किया जाता है, और PME_STS को RSMRST# द्वारा क्लियर किया जाता है। इसलिए कई बार सिर्फ CMOS क्लियर कर देने पर मदरबोर्ड का पावर ऑन हो जाता है। PCH-नियंत्रित स्लीप स्थिति से बाहर निकलने पर CMOS मेमोरी में WAK_STS बिट सेट हो जाता है।
RTCRST# पर एक जम्पर का उपयोग CMOS मेमोरी को क्लियर करने के साथ-साथ डिफ़ॉल्ट पर रीसेट करने के लिए किया जा सकता है साथ ही उन कॉन्फ़िगरेशन बिट्स की स्थिति को भी जो आरटीसी पावर वेल में रहते हैं। जब RTCRST# को ग्राउंड से छुआ गया है, RTC_PWR_STS बिट (D31:F0:A4h बिट 2) सेट किया जाएगा और आरटीसी पावर वेल में उन कॉन्फ़िगरेशन बिट्स को उनकी डिफ़ॉल्ट स्थिति पर सेट किया जाएगा।
इसीप्रकार RSMRST# के लो रहने पर भी सिस्टम का पावरऑन नहीं हो पा ता है. इसके लिए सिस्टम की 3V पॉवर लाइन,VCCPRIM ,उसका PG भी चेक करना चाहिए. PCH पॉवर रेल व् RTCRST # भी देखना चाहिए.LID # के लौ रहने तथा EC बायोस के CORRUPT होने से भी यह LOW रह जाता है
लिड ,पॉवर बटन,वेक ऑन लेन (WOL),RTC अलार्म वेक,SM BUS वेक मैसेज व PCIEX वेक के अलावा आजकल यूएसबी डिवाइस का कनेक्शन सामान्य एसएक्स से भी वेक का कारण बन सकता है। वेक के उस वर्ग को PME_B0 के माध्यम से रूट किया जाता है। USB_CON_DSX_EN केवल डीप Sx में या डीप Sx के बाद Sx में कनेक्शन वेक पर लागू होता है। कनेक्शन को सेंस करने वाले USB पोर्ट से जुड़े PM_CFG2.USB_DSX_PER_PORT_EN में बिट को '1' पर सेट किया जाना चाहिए।DSX_CFG USB_CON_DSX_MODE को '1' पर सेट किया जाना चाहिए, वेक उत्पन्न करने के लिए यूएसबी कनेक्शन को रूट करना चाहिए।
इस तरह से हम देखते है कि DELL 3567, 5558 इत्यादि मॉडल में पावर ऑन करने के अनेक विकल्प BIOS सेटअप में प्रयुक्त होते हैं जिन्हें ऑन ऑफ़ बटन के खराब होने की स्थिति में भी प्रयुक्त किया जा सकता है।

ALSO CHECK BLOG ON : PMPWRBTN# DIFFERENT STATES AND PRACTICAL APPROACH TO TROUBLESHOOT NO POWER ON CONDITIONS